Arjun Ke 12 Naam In Hindi, English, Pdf |अर्जुन के १२ नाम

Arjun ke 12 naam जानने पहले मै आपको अर्जुन के बारे में थोड़ी सी जानकारी देना चाहूँगा | अर्जुन महराज पांडू के पांच पुत्रो में से तीसरे पुत्र थे जो की एक श्रेष्ट धनुर्धारी अर्थात धनुष चलने में महारथी थे | इनके माता का नाम कुंती था | अर्जुन के गुरु का नाम द्रोणाचार्य था इन्होने ही अर्जुन को धनुर्विद्या सिखायी थी |

अर्जुन के १२ नाम

Arjun Ke 12 Naam:

महाभारत में अर्जुन के अनेक नाम हैं लेकिन इनमे अर्जुन के १२ महत्वपूर्ण नामों का उल्लेख नीचे किया गया है |

Kunti Putra Arjun Ke 12 Naam इस प्रकार हैं- १.धनञ्जय, २. पार्थ, ३. कौन्तेय, ४. गुडाकेश, ५ . कपिध्वज, ६. किरीटी, ७. भारत/भरतश्रेष्ट, ८. परन्तप, ९. पुरुषर्षभ, १०. फाल्गुन, ११. महाबाहु, १२. सव्यसाची |

arjun-ke-12-naam

Arjun Ke 12 Naam In Hindi:

अब तक आपको अर्जुन के १२ नाम क्या हैं ? इसकी जानकारी हो गयी होगी | Arjun ke 12 naam in Hindi में मै आपको अर्जुन के १२ चमत्कारित नामों की महिमा तथा अर्थ के बारे में बताऊंगा की Mahabharat ke Arjun ke १२ naam का क्या क्या मतलब है |

१. धनञ्जय: राजसूय यज्ञ के समय बहुत से राजाओं को जितने के कारण अर्जुन का नाम धनञ्जय पड़ा |

२. पार्थ: माता कुंती का दूसरा नाम पृथा होने के कारण अर्जुन पार्थ कहलाते थे |

३. कौन्तेय: अर्जुन की माता का नाम कुंती(kunti) होने के कारण इन्हें कौन्तेय कहा जाता था |

४. गुडाकेश: अर्जुन को गुडा ( निद्रा ) पर विजय प्राप्त था इसलिए इन्हें गुडाकेश कहा जाता है |

५. कपिध्वज: महाभारत(Mahabharat) के युद्ध में महावीर हनुमान जी अर्जुन के रथ की ध्वजा पर विराजमान रहते थे इस कारण अर्जुन कपिध्वज भी कहलाते हैं |

६. किरीटी: राक्षसों पर विजय प्राप्त करने के कारण इन्द्र ने अर्जुन को किरीट (मुकुट) पहनाए थे जिसके कारण अर्जुन किरीट कहलाते हैं |

७. भरत/भरतश्रेष्ट: चन्द्रवंश के महान प्रतापी राजा भरत के वंश में जन्म लेने के कारण अर्जुन को भरत/भरतश्रेष्ट भी कहा जाता है |

८. परन्तप: अर्जुन अपने शत्रुओं को ताप पहुचाने वाले वीर थे इसलिए इन्हें परन्तप भी कहा जाता है |

९. पुरुषर्षभ: अर्जुन पुरुषों में श्रेष्ट थे इसलिए इन्हें पुरुषर्षभ भी कहा जाता है |

१०. फाल्गुन: कहा जाता है की अर्जुन का जन्म उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में होने के कारण इन्हें फाल्गुन भी कहा जाता है |

११. महाबाहु: अर्जुन के हाथ लंबे एवं शसक्त थे इसलिए इन्हें महाबाहु कहा जाता है |

१२. सव्यसाची: सव्यसाची का अर्थ-जो व्यक्ति अपने बाएं हाथ से भी धनुष को चलाने में महारथ हासिल हो, उसे सव्यसाची कहते हैं | अर्जुन को अपने बाएं तथा दायें दोनों हाथों से धनुष चलाने में महारथ हाशिल था इसलिए अर्जुन को सव्यसाची भी कहते हैं |

Arjun Ke 12 Naam Kya Hai English Me:

1.Dhananjay, 2.Parth, 3.Kauntey, 4.Gudaakesh, 5.Kapidhvaj, 6.Kiriti, 7.Bharat, 8.Parantap, 9.Purushasharbh 10.Faalgun 11.Mahabaahu 12.Savyasaachi.

Arjun-ke-12-naam-kya-hai
Arjun Ke 12 Naam Kya Hai

महाभारत के अर्जुन का असली नाम क्या है ?

क्या आपको ये पता है कि महाभारत सिरिअल में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता एक मुस्लिम हैं | जिनका नाम नाम फिरोज खान है | इस सीरियल के पहले फिरोज खान उतना पॉपुलर नहीं थे | महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने के बाद लोगों का इतना प्यार, मान-सम्मान और प्रसिद्धि मिली कि उन्होंने अपना नाम “फिरोजखान” से बदलकर अर्जुन ही रख लिया |

अर्जुन के रथ का क्या नाम था ?

क्या आप जानते हैं कि अर्जुन के रथ का भी एक नाम था, जी हाँ, अर्जुन के रथ का नाम नंदी घोष था |

अर्जुन की कितनी पत्नियां थी ?

महाभारत में अर्जुन की ४ पत्नियों का उल्लेख मिलता है | इन चार पत्नियों के नाम इस प्रकार है-

१.द्रोपदी, २.सुभद्रा, ३.उलुपी, ४.चित्रांगदा |

अर्जुन की पहली पत्नि कौन थी ?

वैसे तो अर्जुन की चार पत्नियां थी लेकिन उनकी पहली पत्नी का नाम द्रोपदी था | द्रोपदी श्री कृष्ण की बहन थी |

अर्जुन के १२ नाम Pdf Download:

अर्जुन के १२ नाम pdf डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके हिंदी तथा अन्ग्रेजी दोनों भाषाओँ में प्राप्त कर सकते हैं |

Click Here To Download Pdf

1 thought on “Arjun Ke 12 Naam In Hindi, English, Pdf |अर्जुन के १२ नाम”

Leave a Comment